घर से भागकर मुंबई जा रहे थे नाबालिग, दतिया में रुकी कहानी”

घर से भागकर मुंबई जा रहे थे नाबालिग, दतिया में रुकी कहानी”

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): पंजाब मेल ट्रेन में एक नाबालिग लड़की और लड़के को सहयात्रियों ने संदिग्ध अवस्था में यात्रा करते देखा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर से बिना बताए भाग निकले हैं। लड़की नोएडा की रहने वाली है, जबकि लड़का देहरादून, उत्तराखंड का निवासी है।

सहयात्रियों की सूचना पर दतिया जिले के बाल संरक्षण अधिकारी को जानकारी दी गई। इसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दतिया पुलिस और जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. अरविंद उपाध्याय को अवगत कराया। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की टीम को रेलवे स्टेशन भेजा गया।

तब तक RPF दतिया की टीम ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया और DCPU व SJPU को सौंप दिया। दोनों को दतिया की बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया और उनके माता-पिता से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिना बताए मुंबई जा रहे थे।

छानबीन में सामने आया कि लड़की के लापता होने की रिपोर्ट थाना नोएडा फेज-1 में और लड़के के लापता होने की रिपोर्ट थाना देहरादून, उत्तराखंड में दर्ज है। इस बारे में संबंधित पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

CWC अध्यक्ष एडवोकेट कल्पना बैस के निर्देश पर बालिका को वन स्टॉप सेंटर, दतिया में और बालक को SC-ST छात्रावास, ईदगाह दतिया में सुरक्षित आश्रय दिलाया गया।

इस पूरी कार्रवाई में DCPU से बाल संरक्षण अधिकारी बृजेंद्र सिंह कौरव, धीर सिंह कुशवाह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी कुश मिश्रा, परामर्शदाता राजीव चौबे, SJPU से प्रधान आरक्षक जंडेल सिंह तोमर व अनीता शर्मा, तथा CWC से शिवम् गुप्ता और आमिर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )