मंत्री के स्वागत की तैयारी में हंगामा — दतिया एयरपोर्ट पर इंस्पेक्टर और सिपाही में जमकर झड़प

मंत्री के स्वागत की तैयारी में हंगामा — दतिया एयरपोर्ट पर इंस्पेक्टर और सिपाही में जमकर झड़प

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पहले दतिया एयरपोर्ट पर अचानक हंगामा मच गया। प्रवेश को लेकर हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर और सिपाही आपस में भिड़ गए।

सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में कुछ लोग बिना अनुमति घुस आए, जिस पर पुलिसकर्मियों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते बहस तीखी नोकझोंक में बदली और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद अफसरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )