दतिया में नदी का कहर: बाबा जी के घाट पर नहाते समय बुजुर्ग की मौत

दतिया में नदी का कहर: बाबा जी के घाट पर नहाते समय बुजुर्ग की मौत

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बिलोनी गाँव में सोमवार दोपहर नहाते समय एक वृद्ध नदी में बह गया था। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लालाराम अहिरवार (65) पुत्र खुमान अहिरवार, निवासी बिलोनी गाँव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, लालाराम सोमवार दोपहर बाबा जी के घाट पर नहा रहे थे, तभी अचानक तेज धारा में बह गए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच जारी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )