कृषि मंत्री शिवराज देंगे दतिया को तोहफा! करेंगे आधुनिक वेटनरी कॉलेज का उद्घाटन

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे दतिया जिले के नौनेर पहुंचेंगे। यहां वे 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक वेटनरी कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
इस कॉलेज के शुरू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा शिक्षा में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं और विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
