दतिया में पुलिसकर्मी भी बने शिकार: साइबर ठगों ने क्रिप्टो के नाम पर उड़ाए लाखों

दतिया में पुलिसकर्मी भी बने शिकार: साइबर ठगों ने क्रिप्टो के नाम पर उड़ाए लाखों

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले में टेलीग्राम एप के जरिए एक बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। ठगों ने पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 3 लाख 37 हजार 100 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरक्षक राम सिंह यादव, निवासी पुलिस लाइन दतिया, जो वर्तमान में डीपीओ वारंट सेल में पदस्थ हैं, को टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया था। वहां अभिराज भट्ट नामक युवक ने उन्हें बिटकॉइन में निवेश करने पर बड़े मुनाफे का लालच दिया। शुरू में छोटे निवेश पर लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीत लिया गया।

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों पर बार-बार रुपए भेजने के लिए दबाव बनाया। विश्वास में आकर आरक्षक ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 3,37,100 रुपये जमा कर दिए। लेकिन पैसे निकालने की कोशिश करने पर ठगों ने टास्क पूरा करने का बहाना बनाकर विड्रॉल रोक दिया। बाद में आरोपियों ने भुगतान करने से साफ इंकार कर दिया। मामले में पुलिस ने साइबर फ्रॉड के तहत मामला दर्ज कर लिया है और ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )