प्रशासन सोया, किसान रोया: दतिया के छीकाऊं सोसाइटी पर घंटों लाइन में खड़े किसान बेहाल

प्रशासन सोया, किसान रोया: दतिया के छीकाऊं सोसाइटी पर घंटों लाइन में खड़े किसान बेहाल

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले के गांव छीकाऊं स्थित सोसाइटी पर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वे सुबह 6 बजे से भूखे-प्यासे लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिल पाई है।

सोसाइटी प्रबंधक का कहना है कि “आईडी अभी चालू नहीं हुई है।” सवाल यह है कि आखिर सिस्टम कब तक किसानों को यूं तड़पाता रहेगा?

बारिश का मौसम सिर पर है, खेतों में खाद डालने की जरूरत है, लेकिन लापरवाह सरकारी व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ रही है।

किसान पूछ रहे हैं — “आखिर कब तक हमें खाद के लिए यूं दर-दर भटकना पड़ेगा? प्रशासन कब जागेगा?”

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )