ग्वालियर की सड़कों पर वाहन चालकों के लिए डर का माहौल: सड़कों के बाद अब सीवर चेंबर धंसकना हुए शुरू

ग्वालियर की सड़कों पर वाहन चालकों के लिए डर का माहौल: सड़कों के बाद अब सीवर चेंबर धंसकना हुए शुरू

ग्वालियर। शहर में सड़क धसकने के बाद अब सीवर चेंबर भी लोगों की जान के लिए खतरा बनने लगे हैं। शिंदे की छावनी के खल्लासिपुरा इलाके में गुरुवार को एक ईंट से भरा मिनी डंपर सीवर के चेंबर में धंस गया। हादसे के वक्त पास में मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गया।

सीवर चेंबर में डंपर फंसने से इलाके में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहरभर में घटिया निर्माण कार्य के कारण कभी सड़कें धसक रही हैं तो कभी सीवर चेंबर।

अब हालात यह हैं कि लोग मुख्य सड़कों पर चलने से भी डरने लगे हैं। लोगों की मांग: नगर निगम जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराए और इस तरह की घटनाओं को रोके, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )