Police Pressure या Politics? जानें मुरैना TI Rambabu के job ko bye – bye कहने की असली वजह! SP पर लगाए आरोप

Police Pressure या Politics? जानें मुरैना TI Rambabu के job ko bye – bye कहने की असली वजह! SP पर लगाए आरोप

मुरैना (Morena News): मुरैना पुलिस लाइन में तैनात TI Rambabu Yadav ने Voluntary Retirement (VRS) के लिए आवेदन देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने SP Sameer Saurabh पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस डिपार्टमेंट में Work Load और Mental Pressure असहनीय हो गया है।

टीआई ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि Police Job का Stress मुझे गलत कदम उठाने पर मजबूर कर दे, इसलिए VRS लेना ही सही समझा। 37 साल की नौकरी में ऐसा Pressure कभी महसूस नहीं किया।”

“Pressure Level अब Control में नहीं

टीआई रामबाबू यादव ने बताया, “Police Department में Pressure रहना आम बात है, लेकिन इस बार हालात बेहद खराब हैं। इंसान जब Extreme Pressure में होता है, तो वह गलत कदम उठा लेता है। लेकिन मैं Suicide जैसी गलती नहीं करूंगा। जरूरत पड़ी तो Departmental Level पर अपनी बात रखूंगा।”

“SP Sir काम का Credit नहीं देते”

टीआई यादव ने आरोप लगाया कि उन्होंने जिले के कई High-Profile Criminal Cases सुलझाए हैं, लेकिन SP Sir ने उनका Credit दूसरी टीम को दे दिया।

उन्होंने कहा, “Rithora Thana में Robbers का Short Encounter मैंने किया, Jaura Thana में ₹50 Lakh Dacoity Case को Solve किया, लेकिन उसका श्रेय किसी और को दे दिया गया। जब मेहनत का सम्मान नहीं मिलता, तो Motivation खत्म हो जाता है।”

SP Sameer Saurabh का जवाब

एसपी Sameer Saurabh ने कहा, “TI Rambabu अच्छा काम करते हैं। Jaura Case में भी उनकी बड़ी भूमिका रही, लेकिन Police Investigation एक Team Effort है, इसलिए Credit पूरी Team को दिया गया।”

एसपी ने आगे कहा कि अभी Shani Mela Duty चल रही है। मेले के बाद वह उन्हें बुलाकर समझाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )