दतिया में पिंक मार्केट’ बना किला चौक, जयपुर की तरह चमक जाएगा बाजार, जानिए क्या होगा फायदा

दतिया में पिंक मार्केट’ बना किला चौक,  जयपुर की तरह चमक जाएगा बाजार, जानिए क्या होगा फायदा

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जयपुर की तर्ज पर अब किला चौक का पूरा रंग-रूप बदलने जा रहा है। शहर के व्यापारियों ने अपने-अपने दुकानों को पिंक कलर से सजाया और बाहर रखा सामान हटा दिया, जिससे लंबे समय से परेशान कर रहे ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसमें व्यापारियों ने पूरी भागीदारी दिखाई। प्रशासन और व्यापारियों के इस संयुक्त प्रयास से किला चौक जल्द ही शहर के नए आकर्षण केंद्र के रूप में उभर सकता है।

बाजार आने-जाने वाले ग्राहकों को भी अब साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिलेगा, और धीरे-धीरे यह जगह शहर के फोटो-ऑप और शॉपिंग हॉटस्पॉट के रूप में पहचानी जाएगी।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )