दतिया अस्पताल में कलेक्टर का अचानक छापा! गंदगी देख तमतमाए, डॉक्टर को सुनाई खरी-खोटी”

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए डॉ. सचिन यादव को फटकार लगाई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और परिसर की साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही कलेक्टर ने अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नई जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
