दतिया में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: POP की मूर्तियां बनाने वालों पर टूटी प्रशासन की गाज

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले में POP की मूर्तियां बनाने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कई कारीगर बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पहले सेवड़ा में छापा मारा। राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर प्रतिबंधित मूर्तियां जब्त कीं और मूर्ति बनाने वाले से ₹5,000 जुर्माना वसूला।
इसके बाद दतिया शहर में भी एसडीएम संतोष तिवारी के नेतृत्व में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मूर्ति कलाकारों के घरों से बड़ी संख्या में POP की गणेश प्रतिमाएं बरामद हुईं।
इस कार्रवाई से शहरभर के मूर्ति कलाकारों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है—जिले में कहीं भी POP मूर्तियां नहीं बनने दी जाएंगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
