दतिया में अवैध शराब के अड्डे पर आबकारी का धावा: लाखों का सामान जब्त, कंजर डेरा में हड़कंप

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम फुलरा कंजर डेरा में बड़ी कार्रवाई की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आजाद सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई दबिश में 2200 किलो गुड़ लहान नष्ट किया गया, साथ ही 11 ड्रम और 48 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब जप्त की गई।
जप्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख 29 हजार 600 रुपए आँकी गई है। इस दौरान निधि पत्नी नारायण कंजर, रजनी पत्नी देवकी कंजर, पूनम पत्नी सुरेंद्र कंजर सहित एक अज्ञात आरोपी पर आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई में आबकारी टीम के साथ परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक केतन भाबर, आरक्षक और अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
