ट्रेन से लापता हुई अर्चना का सुराग नहीं, ग्वालियर आरक्षक से क्यों की जा रही पूछताछ ,जानिए

ग्वालियर। कटनी की रहने वाली अर्चना, जो सिविल जज बनने का सपना देख रही थी, 7 अगस्त को इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हुई थी।
यात्रा के दौरान उसकी लोकेशन अचानक गायब हो गई और सीट पर सिर्फ बैग मिला। घटना को 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन अर्चना का कोई सुराग नहीं है।
जांच में सामने आया है कि अर्चना की ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक से बातचीत होती थी और उसी ने उसका ट्रेन टिकट भी कराया था। जीआरपी ने अब आरक्षक से पूछताछ शुरू कर दी है।
