ग्वालियर में जंगल में लटके मिले आर्मी जवान पति और पत्नी का शव, जानिए पूरा मामला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी पर जंगल में आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मृतक के आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी यह घटना शुक्रवार की है। घटना कैंसर पहाड़ी की है, आर्मी जवान का नाम मोनू था जिसने 2 साल पहले हरियाणा की लड़की से लव मैरिज की थी और 6 महीने से दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, युवक और युवती दोनों पति-पत्नी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, झांसी रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आर्मी जवान ने परिवार से लड़कर लव मैरिज की थी मोनू की बुआ के लड़के सोनू शर्मा ने बताया कि मोनू आर्मी जवान था और परिवार के खिलाफ जाकर उसने लव मैरिज की थी।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
