MP में मकान के छत पर चढ़ गई भैंस, आत्महत्या की करने लगी कोशिश, गांव वाले हो गए हैरान, देखें वीडियो

सिंगरौली। जिले के एक गांव में मंगलवार को एक अजीब वाकया सामने आया जब एक भैंस अचानक मकान की छत पर चढ़ गई यह मामला गेंदवाली क्षेत्र का है। लोगों का कहना है कि भैंस ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि यह दावा कितना सही है, यह तो जांच का विषय है।
जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले किसान की भैंस अचानक घर के पिछले हिस्से से सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंच गई। जब ग्रामीणों ने भैंस को छत पर देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत भैंस को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों और चार-पांच लोगों की मदद से भैंस को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
इस अनोखी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे भैंस की ‘आत्महत्या की कोशिश’ बताया तो कुछ ने इसे पशुपालन की लापरवाही कहा। फिलहाल भैंस पूरी तरह सुरक्षित है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार पशु खुले में घूमते-घूमते छत पर या खतरनाक जगहों पर पहुंच जाते हैं। इस मामले में पशुपालन विभाग को भी सूचित किया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।