ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के काफिले की गाड़ियां आपस में ही भिड़ी, देखें वीडियो

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तुलसीराम सिलावट के काफिले की गाड़ियां आपस में ही भीड़ गईं। आपको बता दें कि इस दौरान एक बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट कलेक्टर और कमिश्नर के साथ पटेल नगर होटल सुखसागर के पास सड़कों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान यह हादसा हो गया इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है यह घटना ग्वालियर के पटेल नगर नगर होटल के पास की है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
