ग्वालियर में नगर निगम कमिश्नर और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के बीच तीखी बहस, जनसुनवाई में हो गया बवाल, देखें वीडियो

ग्वालियर। नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान नगर निगम पर लापरवाही के आरोप कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने लगाए और इस दौरान नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की शाम से जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों की समस्याओं के बारे में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा नगर निगम कमिश्नर को बता रहे हैं।
सड़क पर गिट्टी डालने की बात हो रही है।
फिर कांग्रेस नेता नगर निगम के अधिकारी से कहते हैं कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो एक हजार लोग लेकर आऊंगा जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के बीच बहस शुरू हो जाती है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
