ग्वालियर में हादसा, लक्ष्मण तलैया की घाटी पर अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर घर तोड़कर अंदर घुसा, महिला गंभीर घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को लक्ष्मण तलैया की घाटी पर एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
यह ट्रैक्टर किन कारणों के चलते अनियंत्रित हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और ट्रैक्टर चालक के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रैक्टर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
यह घटना ग्वालियर के लक्ष्मण तलैया की घाटी की है। आपको बता दें कि लक्ष्मण तलैया की घाटी पर ट्रैक्टर जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश