ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, दिया यह बड़ा बयान

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचे जहां उनका भाजपा नेता एवं समर्थकों ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा की हर घर तिरंगा अभियान भारत की प्रजातंत्र का सबसे बड़ा अभियान है भारत का एक-एक नागरिक गर्व और प्रफुल्लित के साथ अपने घर पर तिरंगा लहराये भारत की आन बान और शान तिरंगा है और इस अभियान को घर तक पहुंचाने के लिए एक एक नागरिक तन मन के साथ मेहनत कर रहे हैं मेरा पोस्ट ऑफिस विभाग भी हमारे 164000 डांक घर पूरे देश में तिरंगे को पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है और मुझे विश्वास है कि जैसे पिछले वर्षों में करोड़ झंडों के आधार पर हर व्यक्ति ने अपना मन और सम्मान के आधार पर तिरंगे को अपने घर पर लहराया था इस वर्ष में वही स्थिति होगी।
वहीं हिडनबर्ग की रिपोर्ट के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का एक ही काम है देश में अराजकता फैलाना देश को विवादित मामलों में उलझना प्रधानमंत्री जी मशाल लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक मशाल लेकर देश को प्रगति और विकास की मार्ग पर चल रहा है कांग्रेस केवल भड़काने की कोशिश और अंधेरे में रखने की कोशिश जो उनकी पद्धति रही है इतने वर्षों से इस पद्धति पर कांग्रेस चल रही है। वहीं उपराष्ट्रपति को हटाने के सवाल पर कहा कि मुझे बहुत बड़ा खेद है कि जिस तरीके से व्यवहार सदन के अध्यक्ष के साथ उस दिन राज्यसभा में किया गया सदन के अध्यक्ष केवल सदन के अध्यक्ष नहीं हैं पूरे देश के उपराष्ट्रपति हैं।
उनके साथ जो बदसूलुकी की गई है मैं मानता हूं कि विपक्ष के एक-एक व्यक्ति को माफी मांगनी चाहिए कि यह अपमान सदन के अध्यक्ष हमारे देश के उपराष्ट्रपति के साथ नहीं है यह हमारे संविधान के साथ है यह हमारे तिरंगे के साथ है और मैं यह मानता हूं की जनता सब कुछ समझती है और जो शोर गुल हो रहा है सदन में और जो लोगों का अपमान हो रहा है सदन में इस तरीके से 2014 में 2019 और 2024 में जनता ने सबक सिखाया था आने वाले दिनों में भी जनता उन्हें सबक सिखाती ही जाएगी।