ग्वालियर में भैंस का गोबर नाली में बहाने पर एक व्यक्ति से नगर निगम ने वसूल किया 7 हजार रुपए का जुर्माना

ग्वालियर में भैंस का गोबर नाली में बहाने पर एक व्यक्ति से नगर निगम ने वसूल किया 7 हजार रुपए का जुर्माना

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भैंस डेरी संचालक भैंस का गोबर नाली में बहा रहा था। इसकी शिकायत नगर निगम को लगातार मिल रही थी, इसके बाद नगर निगम की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और शिकायत सही पाए जाने पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेयरी संचालक पर बड़ी कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेयरी संचालक पर 7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया है। जिसके बाद नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह जुर्माना भी वसूल कर लिया, आपको बता दें कि नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि एक व्यक्ति भैंस का गोबर नाली लगातार बहा रहा है, जिससे काफी बदबू से भी आसपास के लोग परेशान हो रहे थे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )