Gwalior News: जन सहयोग जन कल्याण समिति ने एक पौधा मां के नाम अभियान किया शुरू, स्मार्ट सिटी सीईओ भी रहीं मौजूद

Gwalior News: जन सहयोग जन कल्याण समिति ने एक पौधा मां के नाम अभियान किया शुरू, स्मार्ट सिटी सीईओ भी रहीं मौजूद

ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण समिति ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाए जा रहे आईएसबीटी बस स्टैंड के नजदीक ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान शुरू किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पौधारोपण के लिए पहुंची थीं। इस दौरान जनसहयोग जन कल्याण समिति के सदस्यों और अन्य महिलाओं ने एक पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली और सभी महिलाओं ने इस परिसर में पौधारोपण किया।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतू माथुर विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि हम सभी को प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है।

इस साल पर्यावरण दिवस पर एक पौधा मां के नाम लगाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों से अपील कर चुके हैं। वहीं संस्था के सदस्यों ने इस कार्य को सभी के सहयोग से पूरा करने का संकल्प लिया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )