ग्वालियर में घर के सामने कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, युवक को लगी

ग्वालियर में घर के सामने कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, युवक को लगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आपको बता दें की इस विवाद में गोली चल गई और गोली एक युवक के पैर में लगी है। घटना गायत्री विहार की है। सूचना पर थाटीपुर थाना पुलिस और ग्वालियर एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे,
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में चार दिन से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की पंचायत में समझौता भी हो गया था लेकिन रविवार की रात को दोनों पक्ष फिर एक बार आमने-सामने आ गए और एक पक्ष ने गोली चला दी। आपको बता दें की घटना गायत्री विहार कॉलोनी की है।

यहां पर बल्ली परिहार रहते हैं बल्ली के यहां पर उनके भांजे विशाल का आना-जाना है। विशाल अपनी कार को प्रशांत राजावत के घर के आसपास पार्क कर जाता था। विवाद के बाद पंचायत में समझौता हो गया था लेकिन रविवार की रात को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और प्रशांत राजावत और उसके साथियों ने गोली चला दी जो विशाल के पैर में लगी है।

CATEGORIES