सलवार सूट पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक ,चेहरे से दुपट्टा हटते ही खुल गया राज ,जमकर हुई कुटाई

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसकी कॉलोनी में पहुंच गया। आपको बता दें युवक गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सलवार सूट पहन कर गया था। घटना शनिवार शाम की है। जब एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मुंह बांधकर एक घर से निकलती हुई दिखाई दी तो उसकी चाल चलन देखकर कॉलोनी की महिलाओं को शक हो गया।
महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसका दुपट्टा हटाकर देखा तो महिलाओं के होश उड़ गए। क्योंकि वह लड़की नहीं लड़का था महिलाओं ने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए सभी ने मिलकर लड़के की जमकर कुटाई कर दी। पहले कॉलोनी के लोगों से चोर समझ रहे थे।
लेकिन बाद में उसने बताया की वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया और तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।