ग्वालियर की गेंडे वाली सड़क पर पेयजल समस्या को लेकर परेशान लोगों ने किया चक्का जाम, हंगामा नारेबाजी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट भी बढ़ रहा है। पेयजल समस्या को लेकर परेशान लोगों ने चक्का जाम कर दिया। गेंडे बाली सड़क पर महिलाएं चक्का जाम करने सड़क पर बैठ गईं स्थानीय पार्षद पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिलाओं का कहना था कि 1 महीने से वह परेशान हैं और पार्षद भी उनकी नहीं सुन रहा है। महिलाओं ने सुनवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी है। पानी की समस्या के चलते अब ग्वालियर में एक दिन छोड़कर एक दिन नल आ रहे हैं। काफी देर तक महिलाओं ने चक्का जाम किया और हंगामा किया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश