बाइक पर सवार होकर मिस्टर इंडिया पहुंचा पेट्रोल पंप, सभी के उड़ गए होश, देखें वीडियो

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक बाइक बिना चालक के चलती हुई नजर आई। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ,यह घटना छतरपुर के बीजापुर विधानसभा की है। यहां पर एक बाइक बिना चालक के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। इसे देखकर लोग हैरान हो गए।
दरअसल गुलगंज के पास पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर छतरपुर किसी काम से जा रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दी। पति- पत्नी नीचे गिर गए। लेकिन बाइक आगे की तरफ बढ़ती हुई चली गई और पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी कुछ नहीं समझ पाए और हैरान हो गए। लेकिन बाद में उनको इस घटना का पता चला।
CATEGORIES मध्य प्रदेश