ग्वालियर में हुंडी दलाल ने खुद को मारी गोली, दो व्यापारियों पर लगाए ये गंभीर आरोप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दाल बाजार के कारोबारी और हुंडी दलाल आशीष ने खुद को गोली मार ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक होटल के बाहर आशीष ने खुद को गोली मारी ,जिसके बाद होटल मालिक ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायल को अस्पताल लेकर पहुंची घटना शिवपुरी लिंक रोड की है। घायल कारोबारी के पास से पुलिस को एक नोट भी मिला था।
जिसमें उसने लिखा है कि व्यापारी अश्विनी जैन और सरमन उसके रुपए नहीं दे रहे हैं। आपको बता दें की आशीष ने पिस्टल से खुद को गोली मारी है। इसके बाद उसने होटल के कर्मचारी से कहा कि होटल के मालिक को बुलाओ वह मेरा दोस्त है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आशीष ने सुसाइड नोट में कारोबारी अश्विनी जैन पर 2 करोड़ 28 लाख और सरवन पर 40 लाख रूपए हड़पने और नहीं लौटाने का आरोप लगाया है।