इंदौर में कम नहीं हो रही कांग्रेस की मुसीबत ,वोट डालने जा रहे कांग्रेसी को कुत्ते ने काटा

इंदौर में कम नहीं हो रही कांग्रेस की मुसीबत ,वोट डालने जा रहे कांग्रेसी को कुत्ते ने काटा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए मतदान केंद्र भी पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता जब अपने घर से कुछ दूर पर मौजूद मतदान बूथ पर पहुंचे तो उनको कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता जब अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने घर से निकले। तब कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के अन्य नेता मौके पर पहुंचे और घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें की इंदौर के महापौर से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर गुहार लगाइ है कि इस तरह के आवारा कुत्तों पर वह कार्रवाई करें। इंदौर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी बच्चों तो कभी बड़ों पर कुत्ता हमला कर देतें हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )