ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को मारी गोली, इस बात को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोमवार की सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एक रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी है। जिस में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए हैं। जिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर है।
यह विवाद बिजली के तार लगाने को लेकर होना बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है ,इस घटना से महाराजपुरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश