ग्वालियर के ब्लू बेल होटल में मारपीट के बाद फायरिंग ,एक व्यक्ति को लगी गोली, देखें वीडियो

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक होटल में देर रात को झगड़ा हो गया। आपको बता दें कि इस दौरान फायरिंग भी हुई है। जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में आने वाले ब्लू बेल होटल की है। गोली लगने से कदम सिंह लोधी घायल हुए हैं।
घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने होटल में अपने रूम बुक कराए थे और देर रात रूम में ठहरने के लिए पहुंचे आरोपियों का होटल में चल रही इंगेजमेंट पार्टी से जुड़े कुछ लोगों से झगड़ा हो गया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश