ग्वालियर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत, मरने से पहले विवाहिता ने वीडियो में कहा…

ग्वालियर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत, मरने से पहले विवाहिता ने वीडियो में कहा…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई है। घटना मुरार थाना क्षेत्र की है। महिला मुरार के तिकोनिया इलाके में रहती थी
आपको बता दें कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला छत से गिरी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला का एक वीडियो सामने आया है।

जिसमें महिला ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती कुशवाहा की शादी नीरज कुशवाहा के साथ 2022 में हुई थी। नीरज मुरार के तिकोनिया इलाके में रहता है। 8 अप्रैल को आरती अचानक छत से गिर गई थी और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

आरती के भाई ने बताया की मौत से पहले आरती का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने दहेज के लिए ससुराल वालों पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )