ग्वालियर में नाबालिग लड़के से कुकर्म, दो पड़ोसी लड़कों ने ही बनाया हवस का शिकार , सूने मकान में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

ग्वालियर शहर के जनकगंज इलाके में एक नाबालिग लड़के के साथ दो पड़ोसी लड़कों ने कुकर्म कर दिया ।हैरानी की बात यह है कि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित लड़के का मेडिकल कराया गया है। घटना बुधवार दोपहर को उस समय अंजाम दी गई थी। जब यह बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोसी दो लड़के इस पीड़ित लड़के के पास आ गए।
उन्होंने इसे बातों में लगाकर एक सूने पड़े मकान में ले जाकर उसके साथ गलत काम कर दिया। पता चला है कि जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की खोह में रहने वाले 13 साल के बच्चे के साथ बुधवार को एक सूने मकान में यह घटना अंजाम दी गई थी। घटना के समय बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी पड़ोसी दो लड़के उसे बातों में लगाकर एक लाल रंग के सूने मकान में ले गए जहां उसके साथ यह घटना कारित की गई है।
हैरानी की बात यह है कि इन दोनों लड़कों ने इस बालक को धमकाया था कि उसने इसके बारे में किसी को शिकायत की तो वह उसे जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद लड़का दो दिन तक गुमसुम रहा। बाद में उसके घर वालों तक यह बात पहुंच गई ।घर वाले उसे लेकर जनकगंज थाने पहुंचे जहां दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।