Gwalior News: महिला ने जिस बॉयफ्रेंड के लिए पति को छोड़ा, दुष्कर्म कर वो भी भाग गया, जानिए पूरा मामला

Gwalior News: महिला ने जिस बॉयफ्रेंड के लिए पति को छोड़ा, दुष्कर्म कर वो भी भाग गया, जानिए पूरा मामला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के चक्कर में पति को तलाक दे दिया बॉयफ्रेंड ने शादी के सपने दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मना करने लगा और महिला को छोड़कर चला गया। यह घटना ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में आने वाली काली माता मंदिर के पास यादव धर्म कांटे की है।

घटना 2021 से अभी तक के बीच की है। पीड़ित महिला हजीरा थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि उसकी दोस्ती 2021 में थाटीपुर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। एक दिन महिला जब घर पर अकेली थी तब आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और शादी करने का वादा किया था। लेकिन अब वह शादी करने से मना कर रहा है। हजीरा थाना पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )