Gwalior News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने की FIR

Gwalior News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि मितेंद्र दर्शन सिंह पर रैली में अनुमति से ज्यादा वाहन लाने पर यह कार्रवाई हुई है। अनुमति सिर्फ दो वाहन लाने की थी लेकिन वह 40 से अधिक वाहन लेकर पहुंचे थे। मितेंद्र सिंह 12 अप्रैल को बड़ी संख्या में वाहन रैली लेकर ग्वालियर के फूल बाग पर पहुंचे थे।

जैसे ही इसकी जानकारी पड़ाव थाना पुलिस को मिली पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मितेंद्र ने अधिकारियों से माफी मांगी और काफिले के साथ वह भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। सहायक रिटर्निग ऑफिसर की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )