सूअर के चक्कर में चली गई दो की जान पुलिया से नीचे गिरी कार, पति-पत्नी ने तोड़ा दम

रायसेन। जिले के बेगमगंज में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक सूअर को बचाने के चक्कर में इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हुई और 12 फीट नीचे पुलिया में जाकर गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी लखन अपने साडू मुकेश के साथ इनोवा कार से छतरपुर गए थे और यहां से वह अपने ससुर बिहारी लाल का इलाज कराने के लिए भोपाल के लिए जा रहे थे। कार में उनके साडू भाई का लड़का संजीव शाला ,विष्णु और सास बरली थे। घटनास्थल पर ही बिहारी लाल की मौत हो गई है। वहीं उनकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
CATEGORIES मध्य प्रदेश