विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने की पेशकश के कुछ ही घंटे बाद निर्णय, मितेंद्र दर्शन सिंह को बनाया गया MP यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष

विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने की पेशकश के कुछ ही घंटे बाद निर्णय, मितेंद्र दर्शन सिंह को बनाया गया MP यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की है। आपको बता दें कि विक्रांत भूरिया झाबुआ से कांग्रेस विधायक हैं और उन्होंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया था। जिसके बाद मितेन्द्र दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी को पत्र में लिखा था कि पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं।

देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार सभाएं कर रहे हैं। इस वक्त प्रत्येक लोकसभा सीट जीतना कांग्रेस के लिए जरूरी है। विक्रांत भूरिया ने कहा कि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं। इस करण में लगातार क्षेत्र में ही समय दे रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझे तो आप आगे बढ़े मैं आपके साथ हूं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )