Gwalior News: पति से टूटा रिश्ता तो दोस्त ने उठाया फायदा ,महिला से शादी का वादा कर गेस्ट हाउस ले जाकर किया दुष्कर्म

Gwalior News: पति से टूटा रिश्ता तो दोस्त ने उठाया फायदा ,महिला से शादी का वादा कर गेस्ट हाउस ले जाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 5 महीने पहले महिला की शादी हुई थी। लेकिन महिला की अपने पति से नहीं बनी तो महिला मायके में आकर रह रही थी। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा और गेस्ट हाउस ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

आपको बता दें कि महिला की एक युवक से दोस्ती हुई थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है 22 वर्षीय महिला भिंड की रहने वाली है उसकी शादी 2019 में आगरा निवासी युवक से हुई थी। शादी के 5 महीने बाद ही महिला की पति से अनबन हो गई और महिला मायके में आकर रहने लगी।

इस बीच उसकी दोस्ती मुरैना में रहने वाले एक युवक से हुई। इसके बाद महिला ग्वालियर आ गई और गोला का मंदिर में किराए से कमरा ले लिया और यहां पर रहने लगी एक दिन युवक महिला को गांधीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दे दिया और युवक ने शादी करने से भी मना कर दिया जिसके बाद महिला ने महिला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (1 )