Gwalior Breaking: पानी पुरी तलते समय फट गया LPG सिलेंडर, तीन बच्चे और पति-पत्नी झुलसे

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्वालियर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। पति-पत्नी और तीन बच्चे झुलस गए हैं। घटना सिंधिया नगर की बताई जा रही है।
दंपति घर के बाहर गैस चूल्हे पर पानी की टिक्की तल रहे थे। बताया जा रहा है कि हाई टेंशन लाइन से अचानक चिंगारी सिलेंडर पर जाकर गिरी इससे आग भड़क गई। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल में बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है यहां पर उनका उपचार चल रहा है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश