MP News: ग्वालियर की लक्ष्मण तलैया पर किया गया होलिका दहन, भजन कीर्तन पर जमकर थिरके लोग

MP News: ग्वालियर की लक्ष्मण तलैया पर किया गया होलिका दहन, भजन कीर्तन पर जमकर थिरके लोग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में रविवार को शुभ मुहूर्त में जगह-जगह होलिका दहन किया जा रहा है। लोग विधि – विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दे रही हैं। कई जगह लोग होली के गीतों पर थिरकते हुए भी नजर आए।

ग्वालियर के लक्ष्मण तलैया पर होलिका दहन किया गया। यहां पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। आपको बता दें की इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। यहां पर सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें की सबसे पहले उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर में होलिका दहन हुआ। इसके बाद पूरे प्रदेश में होली जली। पूरे मध्य प्रदेश में होली का उत्सव देखा जा रहा है और लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )