MP News: कंधे पर बंदूक टांगकर अचानक थाने पहुंच गई 70 साल की बुजुर्ग, सब रह गए हैरान

MP News: कंधे पर बंदूक टांगकर अचानक थाने पहुंच गई 70 साल की बुजुर्ग, सब रह गए हैरान

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कंधे पर बंदूक टांगकर कोतवाली थाने में अचानक एक बुजुर्ग महिला पहुंच गई। थाने में बुजुर्ग महिला ने कहा कि यह बंदूक जमा कर लो, लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता में हथियार जमा हो रहे हैं। बुजुर्ग महिला की कानून के प्रति जागरूकता को देखकर सब हैरान हो गए।

आचार संहिता लगने की जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग महिला थाने पहुंची थी। शाजापुर के पास के गांव की रहने वाली 70 साल की भगवती बाई के पास उनके पिता की बंदूक है। पिता के निधन के बाद बंदूक भगवती बाई के नाम से हो गई थी। आचार संहिता लगने की वजह से उन्होंने थाने में बंदूक जमा कराई है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )