Gwalior News: युवक ने गेस्ट हाउस ले जाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर 3 लाख रुपए भी हड़पे

ग्वालियर। शहर की हजीरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर गोल्ड लोन कंपनी में एजेंट का काम करने वाले विवेक सिंह तोमर के खिलाफ बलात्कार मारपीट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि आरोपी विवेक सिंह तोमर ने गोल्ड लोन कंपनी में काम करने वाली 27 साल की इस पीडित युवती को बताया था कि वह अविवाहित है।विवेक ने किसी तरह लड़की से नजदीकी हासिल कर ली। बाद में दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद विवेक सिंह तोमर ने कृष्णा गेस्ट हाउस में उसे पिछले साल 30 जुलाई को मिलने के लिए बुलाया।
जहां विवेक सिंह तोमर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो वह उससे कटने लगा। लड़की ने जब विवेक सिंह के बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है।
इसके बाद लड़की को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने हजीरा थाने में पहुंचकर आरोपी विवेक सिंह तोमर के खिलाफ बलात्कार मारपीट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।