कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल 200 गाय लेकर पहुंच गए कलेक्ट्रेट, कलेक्टर को दे दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल किसानों के साथ 200 गाय लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने यहां पर शहर में बंद पड़ी गौशालाएं जल्द शुरू करने की मांग की है और कलेक्टर को चेतावनी भी दे दी है। उन्होंने कहा गौशालाएं नहीं शुरू की गई तो इन गायों को कलेक्ट्रेट में छोड़कर ताला लगा देंगे।
बता दें कि शनिवार की दोपहर को कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ 200 गाय लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। श्योपुर विधायक ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ सरकार ने जिले में कई गौशालाओं का निर्माण कराया था लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद गौशालाओं को बंद कर दिया।