लाशें उठवा लो, पति एवं जेठ को लुढ़का आई हूं’ कहते हुए पिस्टल लेकर महिला का थाने में सरेंडर

Subhash Kumar.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में संपत्ति के विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने पति एवं जेठ की पिस्तौल से गोली मार कर हत्या कर दी है, दोनों की मौत के बाद आरोपी महिला ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
आरोपी महिला ने थाने में यह कहकर सरेंडर किया है कि लाशें उठवा लो, पति एवं जेठ को लुढ़का कर आई हूं। हाथ में पिस्टल लिए खड़ी हुई महिला के मुख से यह शब्द सुनते ही सभी पुलिसकर्मी अपनी कुर्सी छोड़ कर खड़े हो गए।

पिस्टल लेकर पैदल चलती महिला (साभार गूगल)
यह घटना उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव में घटित हुई है, जिसमें आरोपी महिला सविता ने अपने 41 वर्षीय पति एवं 47 वर्षीय जेठ को सिर्फ इसलिए गोली मार दी कि जेठ दिनेश आरोपी महिला के पति राधेश्याम को नशा करवा कर उसकी 5 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन को हड़पना चाहता था।
महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि नशा करने के बाद उसका पति उसके साथ हिंसा किया करता था। जिससे क्रोध में आकर महिला ने दोनों की हत्या कर दी है। फिलहाल महिला ने पिस्टल के साथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। और एफएसएल की टीम द्वारा जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।