बैतूल में 152 लोगों ने सनातन धर्म में की घर वापसी, लालच देकर बनाया गया था ईसाई

Subhash Kumar.
मध्य प्रदेश के बैतूल एवं महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बड़ी संख्या में लोगों को ईसाई बनाया गया था। ईसाईयत का प्रचार करने वाले लोगों ने कई तरीके से लालच देकर हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई बना दिया था। इस कारण से यह लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।
सावलमेढ़ा के रामदेव बाबा संस्थान में सभी को ले जाकर उन्हें गंगाजल पिलाया गया एवं पर धोकर पूरे विधि विधान के साथ हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। घर वापसी करने वाले लोगों को कहना है कि मिशनरियों ने चालाकी से उनके धर्म परिवर्तन कराए थे। प्रत्येक परिवार को ₹20000 नकद प्रदान किए गए और लोग के कारण सभी ने धर्म परिवर्तन किया। लेकिन! जैसे-जैसे वह अपने समुदाय से दूर होते जा रहे थे, वैसे ही उन्हें एहसास होने लगा कि उनके साथ छल हुआ है।

साभार गूगल
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से 72 एवं महाराष्ट्र से 80 व्यक्तियों ने ईसाइयत को सदा के लिए त्याग कर अपने सनातन धर्म में घर वापसी की है। मिशनरियों के द्वारा गांव में पहुंचकर गरीबों एवं दीन दुखियों की सेवा करने एवं आर्थिक सहायता देने सहित अन्य कई बहाने से उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए राजी किया जाता है। मिशनरियों के द्वारा लोगों को वचन दिया जाता है कि उन्हें मकान नौकरी एवं धन उपलब्ध कराए जाएंगे और साथ ही उनके एवं उनके परिवार की बीमारियों का संपूर्ण उपचार नि:शुल्क रूप से किया जाएगा।