भाजपा नेता की हथेली काटने वाले फारूक राईन के घर पर चला बुलडोजर

Subhash Kumar.
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 दिसंबर 2023 को जनता कॉलोनी निवासी फारूक राईन, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलास ने मिलकर साईं बोर्ड के पास भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, मण्डल अरेरा के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर तलवार से हमला करते हुए उनकी हथेली काट दिया था।
इस घटना के बाद पूरे प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ था। भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा आरोपी फारुख राईन उर्फ मिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी फारूक हबीबगंज की गुंडा लिस्ट में भी शामिल है।
घटना के 9 दिनों बाद सभी आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई कर दी गई है। कोलार के एसडीएम के नेतृत्व में दिन गुरुवार दिनांक 14 दिसंबर 2023 को की गई कार्रवाई के दौरान निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मिलकर लगभग डेढ़ घंटे तक मकान ढहाने की कार्रवाई की है।
हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह के कथन के अनुसार पांचो आरोपियों के 3 मकान के अवैध हिस्सों और आरोपियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया है।