मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उज्जैन नगर पालिका निगम द्वारा अवैध मांस की दुकानों पर कार्यवाही शुरू

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उज्जैन नगर पालिका निगम द्वारा अवैध मांस की दुकानों पर कार्यवाही शुरू

Subhash Kumar.

उज्जैन.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद ही प्रदेश भर में अवैध रूप से संचालित होने वाली मांस की दुकानों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। और कहां है कि शीघ्र अति शीघ्र अवैध रूप से संचालित होने वाली मांस की दुकानों को हटाया जाए।

 

खुले में संचालित होने वाली मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने सख्त आदेश जारी किए थे और कार्यवाही करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ही उज्जैन में नगर पालिका निगम द्वारा अवैध रूप से संचालित होने वाली मांस की दुकानों पर दिन गुरुवार दिनांक 14 दिसंबर 2023 से कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह के द्वारा कार्यवाही करने हेतु एक दल का गठन करते हुए प्रत्येक जोन में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में गुरुवार को मक्सी रोड, फाजलपुरा क्षेत्र, केडी गेट क्षेत्र में मांस की दुकानों पर मुनादी करते हुए सभी मांस/अण्डे की दुकानों के लाईसेंस एवं अनुमति सहित सभी वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

नगर निगम उज्जैन के स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए कहा है कि सभी अण्डे एवं मांस की दुकानों के वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिन दुकानदारों के द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं, उन पर कार्यवाही करते हुए दुकानों को बंद करवाया जा रहा है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (1 )