मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहली बैठक में ही आया आदेश, खुले में मांस बेचने पर लगेगी रोक

Subhash Kumar.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बैठक आयोजित की। 13 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पहले ही बैठक में ताबड़तोड़ कई फैसले लिए। जिनमें प्रमुख रूप से खुले में मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाना था।

साभार गूगल
मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पहली बैठक में ही आदेश दिए हैं की खुले में मांस बेचने पर रोक लगाई जाएगी, मांस का व्यापार करने वालों के लिए आवश्यक नियम बनाए जाएंगे और उन नियमों के दायरे में रहकर व्यापार करना होगा। इसके साथ ही डॉक्टर मोहन यादव ने का आदेश को शक्ति से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश