MP Election: मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का कंट्रोल रूम 3 दिसंबर को सुबह से ही हो जाएगा अलर्ट , दिग्गज नेता संभालेंगे मोर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को मतगणना होनी है आपको बता दें कि इससे पहले तमाम सर्वे एजेंसी ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं जिसमें कुछ एग्जिट पोल में भाजपा तो कुछ में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है। 3 दिसंबर को तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
3 दिसंबर के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी की है। भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है , यहां पर दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता कामान संभालेंगे जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शामिल रहेंगे इसी के साथ कांग्रेस के कंट्रोल रूम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद रहेंगे।
मतगणना वाले दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने जिले स्तर पर भी तैयारी की है। इसमें सभी जिला मुख्यालय पर होने वाली मतगणना पर नजर रखी जाएगी और दोनों पार्टियों के हाई कमान प्रत्याशियों और संगठन पदाधिकारी के सीधे संपर्क में रहेंगे