प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने पत्रकार निवास पहुंचकर दी होली की शुभकामनाएं, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा से की गर्मजोशी भेंट, देखें Photos

ग्वालियर। सोमवार की शाम ग्वालियर के सागर ताल स्थित पत्रकार निवास पर अचानक आगमन करते हुए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने यहां पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा से मुलाकात की और उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री ने पत्रकार विनोद शर्मा के परिवार से भी भेंट की और उनके साथ होली के त्योहार की खुशियों को साझा किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे..
वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने भी मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सौजन्य भेंट और त्योहार की शुभकामनाएं उनके लिए यादगार पल साबित हुईं।
