भोपाल में सम्मानित हुए ग्वालियर-चंबल के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, मिला बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड

भोपाल में सम्मानित हुए ग्वालियर-चंबल के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, मिला बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड

भोपाल। ग्वालियर-चंबल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और बेबाक रिपोर्टिंग के लिए प्रदान किया गया। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वराज एक्सप्रेस मैनेजमेंट द्वारा विनोद शर्मा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपा गया।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने करीब 30 वर्ष पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर खोजी पत्रकारिता तक, उन्होंने कई बड़ी और सनसनीखेज खबरों को सामने लाकर अपनी अलग पहचान बनाई। विनोद शर्मा ने अपने करियर में कई कुख्यात डकैतों निर्भय गुर्जर, जगजीवन परिहार के इंटरव्यू लेकर पत्रकारिता जगत में साहसिक रिपोर्टिंग का उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के इंटरव्यू लेकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

विशेष स्टोरी, राजनीतिक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है। कई अहम मामलों में की गई उनकी रिपोर्टिंग से प्रशासनिक हलकों में भी हलचल देखने को मिली.. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि विनोद शर्मा जैसे पत्रकार न केवल समाज को सच दिखाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी जिम्मेदार पत्रकारिता का रास्ता दिखाते हैं। बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड मिलने पर विनोद शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और आगे भी वे सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते रहेंगे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )