सेवा और संस्कार के साथ मनाया जन्मदिन, गौशाला पहुंचे लॉयर व युवा पत्रकार हिमांश शर्मा, किया गो-पूजन

सेवा और संस्कार के साथ मनाया जन्मदिन, गौशाला पहुंचे लॉयर व युवा पत्रकार हिमांश शर्मा, किया गो-पूजन

ग्वालियर। जहां आज के दौर में जन्मदिन अक्सर होटलों और पार्टियों तक सीमित रह जाते हैं, वहीं लॉयर और युवा पत्रकार हिमांश शर्मा हर साल अपने जन्मदिन को एक अलग और प्रेरणादायक रूप देते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी परंपरा को निभाते हुए जन्मदिन गौशाला में सेवा और गो-पूजन के साथ मनाया।

हिमांश शर्मा आदर्श गौशाला, लाल टिपारा पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से गो-पूजन किया और गौमाताओं को चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौसेवा से आत्मिक शांति मिलती है और यह हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

Nj

गौरतलब है कि हिमांश शर्मा पिछले कई वर्षों से लगातार अपना जन्मदिन गौशाला में ही मनाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि खुशियां मनाने का सबसे श्रेष्ठ तरीका सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा होना चाहिए।

उनकी यह पहल समाज के युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश देती है कि व्यक्तिगत खुशी के अवसरों को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना ही सच्चा उत्सव है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )